
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, निकट परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का प्रत्येक एपिसोड प्रेरणादायी होता है। समाज में सामान्य परिस्थितियों में निरंतर सेवा कर रहे लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश-दुनिया पहचानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को आमजन और जन-जन से जोड़ने वाला कार्यक्रम बना दिया है, जिससे लाखों लोग प्रेरित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नवाचार, विज्ञान, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। आने वाले समय में एआई की भूमिका हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। जो कार्य पहले कई दिनों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही घंटों में संभव हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए साइंस, आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जो प्रदेश में पहली बार हुए हैं और जिनकी पहचान अब पूरे देश में बनी है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूरे हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य स्तर पर लिए गए निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर विधायक, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,