September 28, 2026

उत्तराखंड, मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित फिल्म एकेडमी में प्रशिक्षण लेने गई हरिद्वार की युवती ने संचालक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, FIR दर्ज,,,

उत्तराखंड, मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित फिल्म एकेडमी में प्रशिक्षण लेने गई हरिद्वार की युवती ने संचालक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, FIR दर्ज,,,

​हरिद्वार। मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित फिल्म एकेडमी में सिनेमेटोग्राफी का प्रशिक्षण लेने गई हरिद्वार की युवती ने एकेडमी संचालक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

“सिनेमेटोग्राफी का कोर्स करने गई हरिद्वार की युवती ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और 21 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप”

पीड़िता की शिकायत पर हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामला मुंबई पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

​🔴 कोर्स के दौरान नजदीकी बढ़ाकर बनाया शिकार

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने अप्रैल 2018 में मुंबई स्थित ‘मुंबई डिजिटल फिल्म्स एकेडमी’ (एमडीएफए) में एक वर्षीय सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था। इसके लिए उसने एकेडमी के संचालक संजीव मोहापात्रा और उसकी पत्नी रश्मि रेखा मोहापात्रा को 1.5 लाख रुपये की फीस दी थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान बेहतर प्रदर्शन को आधार बनाकर संचालक संजीव मोहापात्रा ने उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। एक दिन शूटिंग के बहाने वह युवती को अपने साथ ले गया, जहां खाने में कोई नशीला पदार्थ देकर उसने युवती के बेसुध होने पर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए।

​🔴 अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और 21 लाख की मांग

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो का डर दिखाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने परेशान होकर वापस हरिद्वार लौटने का फैसला किया और अपनी फीस वापस मांगी, तो उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी दंपती ने युवती से 21 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और रकम न देने पर उसे व उसके पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी।

​🔴 धमकियों से तंग आकर दी पुलिस में तहरीर

प्रताड़ना से तंग आकर युवती कुछ समय पूर्व हरिद्वार लौट आई थी, लेकिन वहां भी उसे लगातार धमकियां मिलती रहीं। आखिरकार परेशान होकर उसने हरिद्वार नगर कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई। मामले की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चूंकि पूरा घटनाक्रम मुंबई का है, इसलिए नियमानुसार केस डायरी संबंधित मुंबई के थाने को स्थानांतरित कर दी गई है।

You may have missed

Share