उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी, प्रदेश में अब तक 180 अवैध मदरसे किए सील,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके तहत अब तक 180 मदरसे सील किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी। अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध मजार का ध्वस्तीकरण स्वागत योग्य : भाजपा
प्रदेश भाजपा ने दून अस्पताल में मजार के ध्वस्तीकरण का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि के स्वरूप और डेमोग्राफी परिवर्तन की किसी भी साजिश को भाजपा सफल नहीं होने देगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दून हॉस्पिटल में मौजूद मजार भी अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। यहां अवैध गतिविधियों के संचालन और आसपास मौजूद महिला शिक्षण संस्थानों से संबंधित आपराधिक घटनाओं को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं।
राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त अस्पताल परिसर में होने से वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी व्यापक रूप से प्रभावित होती थी। लिहाजा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है। चौहान ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण के खातिर अवैध अतिक्रमण को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य तथा रोजगार की दिशा में राज्य ने बेहतर प्रगति की है। राज्य पर्यटन प्रदेश की राह पर अग्रसर है।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन मंगलवार दिनांक 03/11/2026
उत्तराखंड शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ, पशुपालकों के सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,,,,
उत्तराखंड यहां अस्पताल में विधवा महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सुपरवाइजर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त,,,