उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के हक में बड़ी पहल, आंदोलन के दिनों का वेतन का भुगतान करेंगी सरकार, समान वेतन फाइल अंतिम चरण पर,,,,
देहरादून: उपनल कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने आज बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। लंबे समय से आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों को बड़ा राहत देते हुए सरकार ने घोषणा की है कि आंदोलन के दिनों का वेतन भी जारी किया जाएगा। इन दिनों को अवकाश के रूप में एडजस्ट कर दिया गया है, जिससे कर्मियों के वेतन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आज ही संबंधित फाइल को सीधा मंज़ूरी दे दी है, जिसके बाद आदेश जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर पर सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ली गई हैं।
इसी के साथ उपनल कर्मियों की एक और बड़ी मांग—समान वेतन का आदेश—भी अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। जानकारी के मुताबिक यह फाइल अंतिम चरण में है और मुख्यमंत्री स्तर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। आदेश किसी भी समय जारी हो सकता है।
उपनल कर्मियों के संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे न्यायपूर्ण निर्णय बताया है। उनका कहना है कि इससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और कर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,