उत्तराखंड में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व सचिव सहित सहकारिता आंकिक को किया गिरफ्तार,,,,,,

गोपेश्वर: पोखरी ब्लॉक के ग्रामीण बचत केंद्र मसौली में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व सचिव मोहनलाल, निवासी नौटी (कर्णप्रयाग) और सहकारिता आंकिक अमित सिंह नेगी, निवासी नौली (पोखरी) को गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया।
सहायक विकास अधिकारी राजन कुमार की तहरीर पर थाना पोखरी में मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर वर्ष 2017 से 2023 के बीच 76 लाख 48 हजार 559 रुपये के गबन का आरोप है।
जांच में मृत खाताधारकों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के ज़रिए धन निकासी का खुलासा हुआ।
162 खातों में गड़बड़ी पाई गई, जिनमें कई निकासी फॉर्म पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर मिले। पुलिस ने विशेष कैंप लगाकर 110 खाताधारकों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने निकासी की जानकारी से इनकार किया।
लेखा सहायक द्वारा 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की गई, जो बैंक में जमा नहीं हुई। पूर्व सचिव ने 12.5 लाख रुपये की अवैध निकासी की, जो उनकी अधिकृत सीमा से बाहर थी। समिति पर 800 खातों में 26 लाख से अधिक की देनदारी भी सामने आई है। अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,