August 8, 2026

उत्तराखंड में धामी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 16 करोड़ की लागत से बने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंता निलंबित,,,

उत्तराखंड में धामी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 16 करोड़ की लागत से बने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंता निलंबित,,,

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक और कड़ा कदम उठाया है। देहरादून के विकासनगर मार्ग स्थित नंदा की चौकी के पास लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

​अल्प अवधि में ही करोड़ों की लागत से तैयार इस महत्वपूर्ण पुल के क्षतिग्रस्त होने से जनता के पैसे की बर्बादी और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर इसकी जांच की जा रही थी, जिसके बाद यह बड़ी गाज गिरी है। सरकार के इस कड़े एक्शन से महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या वित्तीय अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may have missed

Share