उत्तराखंड में पहलगाम हमले के बाद सीएम के सख्त निर्देश, चारधाम यात्रा मार्ग पर दिखे संदिग्ध तो तुरंत अरेस्ट करके करें करवाई,,,,,

देहरादून: सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए।
सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा। सीएम ने कहा, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें जिस पर आम लोग जानकारी साझा कर सकें।
बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद थे।
सत्यापन अभियान में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिह्नीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

More Stories
उत्तराखंड कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र, हाईटेक निगरानी के बीच होगी जंगल सफारी,,,
उत्तराखंड सुरकंडा देवी मंदिर पर मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में अचानक आया तकनीकी फॉल्ट, समय रहते टला बड़ा हादसा,,,
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS परीक्षा-2026 के लिए 67 पदों के लिए किया भर्ती विज्ञापन जारी, 29 सितंबर तक करें आवेदन,,,