September 6, 2026

उत्तराखंड में बिना मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, दून और हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे 3 मदरसे सील,,,

उत्तराखंड में बिना मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ प्रशासन का अभियान तेज, दून और हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे 3 मदरसे सील,,,

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों के खिलाफ अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से शनिवार को अभियान को और तेज कर दिया गया है. इसके तहत देहरादून में एक और हल्द्वानी में दो मदरसे सील किए गए, जबकि तीन अन्य मदरसे बंद कराए गए हैं. पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में अब तक कुल 17 मदरसों को सील किया जा चुका है.

🔴 देहरादून और हल्द्वानी में की गई कार्रवाई का विवरण

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी के मुताबिक, देहरादून जिले में तीन मदरसों के संबंध में मान्यता न होने के कारण यह सख्त कार्रवाई की गई है. सील किए गए और बंद कराए गए संस्थानों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

  • ​देहरादून के आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया.
  • ​आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा दार-ए-अरकम.
  • ​माजरा स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया.
  • ​हल्द्वानी के मक्का मस्जिद के प्रबंधक द्वारा प्रबंधित और बंद किए जाने की जानकारी वाला मदरसा.
  • ​हल्द्वानी में जामिया नूनिया बरकते ए आमिना.
  • ​हल्द्वानी की इंदिरा नगर बनभूलपुरा स्थित बड़ी मस्जिद इमाइेशन सुन्नी सील किया गया मदरसा.

You may have missed

Share