उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर कड़ाके की ठंड से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर जम गई देवताल झील,,,
देहरादून: देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण जम गई है। बर्फ से ढकी इस खूबसूरत झील का मनमोहक नजारा देखने के लिए यहां कई लोग पहुंच रहे हैं।
भारत-चीन सीमा क्षेत्र में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण जम गई है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई थी, जिसके बाद देवताल झील के साथ ही यहां पानी के स्रोत भी जम गए हैं। झील का पानी भी बर्फ में तब्दील हो गया है। इन दिनों कई पर्यटक देवताल तक पहुंच रहे हैं और झील का लुत्फ उठा रहे हैं।
बर्फ से ढकी इस खूबसूरत झील का मनमोहक नजारा देखने के लिए यहां कई लोग पहुंच रहे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लोग स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां और झील का आकर्षक दृश्य देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में देवताल की खूबसूरती में और भी निखार आ जाता है, जिसे देखने का अनुभव अविस्मरणीय है।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,