उत्तराखंड में महिला से छेड़छाड़ के मामले में लीपापोती पड़ी भारी, लापरवाई के चलते ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल लाइन हाजिर,,,,

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये लेकर छोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा और कांस्टेबल धर्मेन्द्र साहनी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
घटनाक्रम और पुलिस की कार्यप्रणाली

- बीती 14 अगस्त को ज्योलीकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्कॉर्पियो कार में सवार चार पर्यटकों ने क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है।
- सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिए अलर्ट जारी कर रानीबाग क्षेत्र में पर्यटक वाहन को ज्योलीकोट चौकी पर रोक लिया था।
- ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें चौकी ले गई और आपसी लेन-देन के बाद मामले को 18 हजार रुपये लेकर रफा-दफा कर दिया।
- जब ग्रामीणों को इस कथित समझौते और कार्रवाई न होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस पर अनुचित दबाव और लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तर पर शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ स्तर पर त्वरित एक्शन लिया गया और प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

More Stories
उत्तराखंड सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार सख्त, सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिये अहम निर्देश,,,
उत्तराखंड में यहां अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल किया जब्त,,,
उत्तराखंड चमोली आपदा में लापता हवलदार की अत्याधुनिक रडार से की जा रही है तलाश, हर संभावित जगह पर पैनी नजर,,,,