उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज श्री बदरीनाथ धाम की चोटियों और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, प्रदेश में बढ़ी ठंड,,,,

देहरादून- प्रदेश में मौसम के बदलाव के साथ ही बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। खासकर सुबह के समय यहां हाड़ कंपा देने ठंड पड़ रही है।
बदरीनाथ धाम, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी की चोटियों के साथ ही नीती और माणा घाटी में दोपहर बाद मौसम खराब रहा और बर्फबारी हुई। वहीं हेमकुंड साहिब में भी बर्फ गिरी। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है जबकि निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम को ठंड पड़ने लगी है।
इधर, मौसम में बदलाव आने के साथ ही बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। खासकर सुबह के समय यहां हाड़ कंपा देने ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से पांच जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि सुबह और शाम यहां अलाव जलाए जा रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में कैलास मानसरोवर यात्रा का 27 घंटे बाद खुला मार्ग, पहले दल ने लिपू दर्रा पार कर तिब्बत में किया प्रवेश,,,,
उत्तराखंड में रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने बदला अपना रास्ता, तेज बहाव की जद में आए गिरे दो हुए जमीदोज,,,,,
उत्तराखंड में भाजपा ने 2027 चुनाव के लिए बिछाई बिसात, चुनावी रणभेरी से पहले चुने संगठन के सारथी,,,,,