उत्तराखंड में यहां अचानक धू धू करके जल उठा वेडिंग हाल, कहीं गाड़ियां आग चपेट में, पुलिस एवं दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किया काबू,,,,,,

ऋषिकेश:: कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट हाल मधुर मिलन टैंट हाउस में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल मौके पर पहुँचा, साथ ही ऋषिकेश, लालतप्पड तथा आस पास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे।

मौके पर 05 फायर टेण्डरों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर रखे गैस के सिलेण्डरों को सबसे पहले मौके से हटाते हुए बडी दुर्घटना की सम्भावना को टाला गया।

घटना मे वेडिंग प्वांइट स्थित टैंट हाउस में रखे टैंट व अन्य सामान जल गया। साथ ही वैडिंग प्वाइंट के अन्दर खडे 04 चौपहिया वाहन तथा एक मोटर साइकिल भी आग की चपेट में आने से जल गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रकाश में आया है, उक्त वेडिंग पॉइंट को शहजाद पुत्र निशार अहमद निवासी RPS स्कूल के पास गंगा नगर ऋषिकेश द्वारा लीज पर लिया गया था, जिसमे वह वेडिंग पॉइंट के साथ साथ टेंट हाउस का कार्य भी करता था। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

आग से जले वाहनों का विवरण :-
1- UK 14 CA 4414 (छोटा हाथी)
2- Uk 14CA 1594 (छोटा हाथी)
3- Uk 14CA 3191 *(Bolero pickup)*
4- UK 14J8696 *(CREATA)*
5- HR 02 1284 मोटर साईकिल स्पेंलडर

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,