उत्तराखंड में रद्द हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 17 मई को दोबारा होगी,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड में पेपर लीक विवाद के चलते रद्द की गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नई तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार अब यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। लंबे समय से दोबारा परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है।
इस परीक्षा के माध्यम से पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जानी है। राज्यभर के हजारों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं और दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी, लेकिन एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने के बाद आयोग ने पूरी परीक्षा निरस्त कर दी थी। इस घटना के बाद प्रदेशभर में युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं छात्रों के बीच पहुंचकर पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद सरकार की ओर से इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
अब नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को एक बार फिर तैयारी का मौका मिला है। साथ ही सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आयोग इस बार परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराता है या नहीं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,