उत्तराखंड यमुनोत्री स्यानचट्टी के पास बनी कृत्रिम झील के पानी में डूबा NH पुल, स्यानचट्टी पार्किंग में घुसा पानी स्थानीय लोगों में दहशत,,,,,
यमुनोत्री: लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी चट्टी कस्बा एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है, कस्बे के पास से निकलती यमुना नदी में कृत्रिम झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे आसपास के लोगों में चिंताएं भी बढ़ गई है।
दरअसल यमुनोत्री नेशनल हाइवे में स्याना मोटर पुल से 200 मीटर आगे कुपड़ा गाड़ में लगातार बरसाती मलवा और बड़े-बड़े बोल्डर बहकर यमुना नदी में आ रहे हैं, जो यमुना नदी की मूल धारा पर रोधक का काम कर यमुना नदी की अविरल जल प्रवाह को रोकने का काम कर रहे है, जिससे यमुना नदी में पानी इकट्ठा होकर एक विशालकाय कृत्रिम झील का रूप ले लिया है।
इस झील में अब तक आसपास में बने होटल की पहली मंजिल पूरी तरह डूब चुकी है, साथ ही स्कूल के प्रांगण में भी पानी भरने लगा है और अभी भी झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, स्यानाचट्टी मोटर पुल के करीब तक यमुना का पानी पहुंचने वाला है जिससे आसपास के लोगों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ।
आपको बता दे कि इससे पहले भी इसी जगह पर कृत्रिम झील बन गई थी जिसे सिंचाई विभाग द्वारा यमुना के मुहाने को पंचर कर मैनुअल तरीके से झील का पानी किसी तरीके से निकाला गया लेकिन एक बार फिर झील का जलस्तर और बढ़कर आसपास के लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,