उत्तराखंड राजधानी देहरादून में जाम से निपटने के लिए बनेंगी अंडरग्राउंड रोड और पार्किंग,यह होगा नया प्लान,,,,

देहरादून: राजधानी में अंडरग्राउंड रोड के साथ अंडरग्राउंड पार्किंग निर्माण के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए
देहरादून में अंडर ग्राउंड रोड और पार्किंग के निर्माण पर सरकार फोकस करने जा रही है। शासन ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं। दरअसल,राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। इसी दबाव को कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल ऐलिवेटेड रोड के साथ रिंग रोड परियोजना पर भी काम चल रहा है।
इसके अलावा भी ट्रैफिक को संभालने के लिए दूसरी सड़कों की जरूरत महसूस हो रही है। खासतौर पर दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद देहरादून में दिल्ली एनसीआर से भारी ट्रैफिक आने का अनुमान है। इसे देखते हुए अब देहरादून में सड़कों की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, जिसमें अंडर ग्राउंड सड़क की योजना भी है। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि लोनिवि के अफसरों को इस संदर्भ में फिजिबिलिटी सर्वे करते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है।
राजधानी में अंडरग्राउंड रोड के साथ अंडरग्राउंड पार्किंग निर्माण के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से इसके लिए भी लोनिवि से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। ट्रैफिक के साथ ही पार्किंग भी देहरादून में बड़ी समस्या है। ऐसे में इन दोनों पर ही उत्तराखंड सरकार विशेष फोकस करने जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,