उत्तराखंड राजधानी पुलिस की त्वरित कार्यवाई, देर रात 4 की मौत का सबब बनी मर्सिडीज़ कार बरामद,,,,,,
देहरादून: दिनांक 12/03/2025 को राजपुर रोड पर हुई एक्सीडेंट की घटना में एसएसपी देहरादून की लगातार निगरानी /निर्देशन में घटना करने वाले वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली जिस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंचकर विस्तृत जानकारी जुटाई गई व देहरादून पुलिस की विशेष टीम द्वारा रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में पूछताछ/जानकारी की जा चुकी है।
देहरादून में पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान के दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को बरामद किया गया है। वाहन के स्वामी के संबंध में पुलिस द्वारा पूर्ण जानकारी मिल गयी है, जल्द ही पूरे घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,