उत्तराखंड राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर पद से IFS राहुल को हटाया, सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने रखा अपना पक्ष, याचिका निरस्त,,,,,
देहरादून- आईएफएस अफसर राहुल बीते महीने राजाजी नेशनल पार्क के डॉयरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया था. लेकिन अब करीब एक महीने से भी कम वक्त में उन्हें पद से हटा दिया गया है.
राज्य सरकार ने राहुल को हटाने का आदेश 3 सितंबर को ही जारी कर दिया था आज यानि 4 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की नियुक्ति को लेकर एफिडेविट माँगा था राज्य सरकार ने 3 सितंबर को ही राजाजी के डायरेक्टर पद से आईएफएस राहुल को हटाने का आदेश जारी कर दिया था जिसके बाद आज 4 सितंबर को उच्चतम न्यायालय के समक्ष ये नियुक्ति के आदेश के तथ्य को प्रस्तुत किया गया जिसके मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने तथ्य के मद्देनजर याचिका को निस्तारित कर निरस्त कर दिया
सरकार की तरफ से सीनियर अधिवक्ता ANS Nandkarni ने बताया की राज्य सरकार ने राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर पद पर IFS राहुल की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है जिसके बाद याचिका को निरस्त कर दिया गया है।
आदेश जारी
राहुल, मुख्य वन संरक्षक / निदेशक, राजाजी नेशनल पार्क के पत्र दिनांक 03.09.2024 द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त श्री राहुल, मुख्य वन संरक्षक को निदेशक, राजाजी नेशनल पार्क के पद से तत्काल प्रभाव से अवमुक्त करते हुए मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण, मूल्यांकन, आई०टी० और आधुनिकीकरण, देहरादून के पद पर तैनात किया जाता है।
2- श्री राहुल, मुख्य वन संरक्षक तत्काल अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।


More Stories
उत्तराखंड बजट में विकास, किसान और बुनियादी ढांचे पर जोर, धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड विधानसभा में प्रस्तुत किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट ,,,
“उत्तराखंड – अपडेट” बागेश्वर में शाम के वक्त डोली धरती, 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत, किसी नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भराड़ीसैंण में आज से अंतिम विधानसभा सत्र, सदन में 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, बाहर विपक्ष व यूकेडी का संग्राम: गैरसैंण सत्र के पहले दिन चढ़ा सियासी पारा,,,