September 21, 2026

उत्तराखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रहा हरिद्वार का दबदबा, 15 गोल्ड मेडल जीतकर किया हरिद्वार का नाम रोशन,,,,

उत्तराखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रहा हरिद्वार का दबदबा, 15 गोल्ड मेडल जीतकर किया हरिद्वार का नाम रोशन,,,,

हरिद्वार। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

🟢 विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित

योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को उत्तराखंड कुश्ती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा और सहायक जिला क्रीड़ाधिकारी पौड़ी गढ़वाल प्रदीप द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

🟢 हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा और पदक तालिका

प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल हरिद्वार के खिलाड़ियों ने जीते। हरिद्वार की टीम ने कुल 42 पदक अपने नाम किए, जिनमें 15 गोल्ड, 11 सिल्वर और 16 कांस्य (बाउंड्ज) पदक शामिल हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर के खिलाड़ी रहे, जिन्होंने कुल 32 मेडल हासिल किए (10 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 कांस्य)। इसके अलावा, नैनीताल की टीम ने एक सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर चैंपियनशिप ट्रॉफी के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, पूनम मिश्रा, अशोक कुमार, रोहित, जितेंद्र पुंडीर और अनुराग राठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🟢 लालढांग के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने जीता कांस्य पदक

गैंडीखाता स्थित शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। रोशनाबाद में खेल महाकुंभ के अंतर्गत चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रूहान चोपड़ा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग और आरिफ ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

​इस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से रूहान चोपड़ा, आरिफ, सतनाम, सद्दाम और अरशद ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते, स्पोर्ट्स किट, मोजे और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

You may have missed

Share