उत्तराखंड विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में किया भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए की स्कूलों की छुट्टियां,,,,,

देहरादून: भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए चमोली जिले के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं जगह-जगह मलबा आने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 50 सड़कें बंद हैं।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,