उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दिखा देसी अंदाज़,खुद कढ़ाई में तले समोसे और फिर घेवर का चखा स्वाद,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर में दिखा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का देसी अंदाज़। कटरा बाजार पहुंचे तो सीधे पहुंच गए गोयल स्वीट्स की दुकान पर। यहां खुद कढ़ाई में समोसे तले और फिर चाव से घेवर खाया।
पूर्व सीएम हरीश रावत का ये अंदाज़ नया नहीं है। इससे पहले भी वो कई बार सड़क किनारे ठेले पर चाय पीते, पूड़ी बनाते या आम लोगों के साथ खाते-पीते नजर आ चुके हैं। इस बार ज्वालापुर के बाजार में वही अंदाज़ दोहराया।
दुकान पर मौजूद लोगों ने हरीश रावत के साथ खूब सेल्फियां लीं और बातचीत की। रावत ने भी सभी से गर्मजोशी से मुलाकात की और दुकानदारों का हालचाल जाना।
समोसे तलते वक्त हरीश रावत हंसी-ठिठोली करते हुए नजर आए।ज्वालापुर के कटरा बाजार में हरीश रावत का देसी ठाठ देख लोग बोले यही तो हैं अपने नेता, जनता के बीच, जनता जैसे।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,