
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड (QR Code) जारी किए हैं। यह क्यूआर कोड एक वेबसाइट से लिंक है, जहाँ कांवड़ यात्रा से संबंधित रूट मैप और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।
शिवभक्तों की सुविधा हेतु हरिद्वार पुलिस ने QR कोड किया जारी, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
गैर-जनपद और अन्य राज्यों में क्यूआर कोड और यात्रा से जुड़े पंपलेट वितरित करने के लिए 05 टीमें हुई रवाना
कांवड़ मेले के दौरान रूट मैप और अन्य आवश्यक जानकारी कर पाएंगे उपलब्ध
खोया-पाया केंद्र के अधिकारियों के नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिससे यात्रियों को अपने खोए हुए साथियों या परिजनों को ढूंढने में आसानी होगी। यात्रियों को यह भी जानकारी दी जाएगी कि क्यूआर कोड को स्कैन करके कैसे यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हरिद्वार पुलिस ने क्यूआर कोड का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हरिद्वार पुलिस से पांच टीमों को नियुक्त कर अलग अलग पुलिस टीमों को गैर-जनपद और अन्य राज्यों में क्यूआर कोड और यात्रा से जुड़े पंपलेट वितरित करने के लिए रवाना किया गया है। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को रूट, पार्किंग और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,