उत्तराखंड हरकी पैड़ी पर दस हजार साधकों ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान,,,

हरिद्वार। मिश्री मठ, हरिद्वार की ओर से हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर शनिवार को वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस जनअभियान में दस हजार से अधिक साधकों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की और घाटों से भारी मात्रा में कचरा एकत्र किया। सफाई के दौरान निकाले गए कई टन कूड़े को उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
अभियान के दौरान मेलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में मेला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से श्रमदान किया। मेलाधिकारी स्वयं सफाई कार्य में उतरीं और मिश्री मठ के अनुयायियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती और उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सफाई अभियान के बाद मेलाधिकारी सोनिका ने नया उदासीन अखाड़ा के अध्यक्ष महंत धूनी दास महाराज और मिश्री मठ के मठाधिपति महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज से भेंट की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लिहाजा मां गंगा के घाटों की स्वच्छता बनाए रखना सभी का साझा दायित्व है। आगामी कुंभ मेला की तैयारियों के तहत उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी का व्यापक विषय बनाने पर विशेष बल दिया।

More Stories
उत्तराखंड शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ, पशुपालकों के सशक्तिकरण और ग्रामीण आर्थिकी को मिलेगी मजबूती,,,,
उत्तराखंड यहां अस्पताल में विधवा महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी सुपरवाइजर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों पर 50 हजार का कोर्ट चालान, 115 लोगों की हुई सघन जांच,,,