उत्तराखंड हल्द्वानी में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर की गिरफ्तारी सहित झपटमार गिरोह का भी भंडाफोड़,,,

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने झपटमार गिरोह का भी पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को कस्टडी में लिया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अंतरराज्यीय चोर की पहचान मुंशी राम निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी और नकदी बरामद की गई है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी पेशे से राजमिस्त्री है और काम के दौरान घरों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल प्रदेश में हुई 9 बड़ी चोरियों को भी कबूल किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।
वहीं ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने झपटमार गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में सक्रिय था और राह चलते लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को कस्टडी में लिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह रात के समय गैंग बनाकर झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था।

More Stories
उत्तराखंड रुद्रपुर के नामी चिकित्सक और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह 6 बजे पहुंची टीम देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज,,,
हरिद्वार रवासन नदी पर ₹9.12 करोड़ की लागत से बनेगा 250 मीटर लंबा पैदल स्टील ट्रस पुल, शासनादेश जारी, आंदोलन का असर जल्द होगा शिलान्यास- अनुपमा रावत
उत्तराखंड डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने प्रदेश के नए राज्यपाल,आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं डॉ. बिसेन,,,