September 22, 2026

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला आयोग ने लिया सख्त संज्ञान,एसआईटी गठित,,,

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला आयोग ने लिया सख्त संज्ञान,एसआईटी गठित,,,

जमुई। बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ मनचलों द्वारा सरेआम अभद्रता और उत्पीड़न करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना 19 सितंबर की है, जब दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने सहपाठी छात्र के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ी क्षेत्र घूमने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों और मनचलों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

🔴 वायरल वीडियो से हुआ खुलासा, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल छात्र के साथ मारपीट की, बल्कि नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और ‘बैड टच’ भी किया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल फुटेज में डरी-सहमी छात्रा हाथ जोड़कर आरोपियों से छोड़ देने की मिन्नतें करती नजर आ रही है, लेकिन दरिंदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

🔴प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, तीन गिरफ्तार और एसआईटी का गठन

वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाने (टेक डाउन) की कार्रवाई भी की जा रही है।

🔴 राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग ने लिया सख्त संज्ञान

इस अमानवीय घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) और बिहार राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से इस मामले में त्वरित रिपोर्ट तलब करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

You may have missed

Share