September 12, 2026

पौष्टिक और स्वादिष्ट वेजिटेबल रोटी

पौष्टिक और स्वादिष्ट वेजिटेबल रोटी

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • कद्दूकस की हुई सब्जियां: 1 कप (गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, और उबला कद्दूकस किया आलू)
  • हरी मिर्च और अदरक: 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • मसाले: 1/2 छोटा चम्मच अजवायन, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल/घी: मोयन और सेकने के लिए

​🔵आटा गूंथना: एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सभी कद्दूकस की हुई सब्जियां, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवायन, मसाले और स्वादानुसार नमक मिलाएं। 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सब्जियों के पानी के हिसाब से जरूरत पड़ने पर ही थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

🔵​रोटी बेलना: गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। सूखा आटा लगाकर बेलन की मदद से सामान्य रोटी की तरह गोल बेल लें।

🔵​रोटी सेकना: मध्यम आंच पर तवा गरम करें। बेली हुई रोटी को तवे पर डालें। जब एक तरफ से हल्की सेक जाए, तो पलट दें।

🔵​घी/तेल लगाना: दोनों तरफ थोड़ा सा घी या तेल लगाकर हल्का दबाते हुए सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

​आप इन गरमा-गरम वेजिटेबल रोटियों को दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोस सकते हैं।

Share