उत्तराखंड में लव जिहाद को लेकर सीएम धामी का बयान, देवभूमि में न हो ऐसी वारदात, डीजीपी को दिए निर्देश,,,,
ABPINDIANEWS, देहरादून- प्रदेश में इन दिनों लव जिहाद के मामले सुर्खियों में हैं और लोग अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरने लगे हैं। पछुवादून से लेकर उत्तरकाशी तक लव जिहाद के मामलों को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुरोला में हिंदू नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।
विशेष समुदाय और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। यहां तक कि विशेष समुदाय के लोगोंकी दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर तक नजर आ रहे हैं।
वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया और कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि डीजीपी को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं कि जांच करके ऐसे मामलों में सख्ताई से कार्रवाई करें।


More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ निर्माण कार्यों की योजना में बड़ा बदलाव, चौड़ीकरण रोक अब लंबाई में लगेंगी रेलिंग और लाइटें,,,,
दिल्ली हॉस्टल हादसा, दिल्ली हाईकोर्ट की एमसीडी और डीयू को कड़ी फटकार, कहा ‘सिर्फ पीजी मालिक ही नहीं, प्रशासन भी जिम्मेदार’,,,,
उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस कर सकती है जल्द अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, सूची फाइनल,,,,,