उत्तराखंड मे बढा डेंगू का खतरा, एक दिन में मिले 30 मरीज, किन इलाकों में आए सबसे ज्यादा केस,,,,,,,,,
ABPINDIANEWS,देहरादून- उत्तराखंड बारिश के साथ ही डेंगू केसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। चिंता की बात है कि देहरादून में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को देहरादून में डेंगू के सर्वाधिक 30 केस आए हैं। जबकि 15 अगस्त को आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।
डेंगू के मरीज बढ़ने के साथ अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को सबसे ज्यादा 16 मरीज महंत इंदरेश अस्पताल में भर्ती किए गए। जबकि 1256 लोगों के डेंगू टेस्ट किए गए।
डेंगू से 14 लोग स्वस्थ हुए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। देहरादून में अभी तक डेंगू के कुल 240 केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा 22 मामले अजबपुर, 21 केस धर्मपुर में आए हैं। रेसकोर्स में 14, जीएमएस रोड सामने आए हैं।
जबकि, देहरादून में ही पटेलनगर इलाके में 11-11 मामले सामने आए हैं। कारगी और बंजारावाला में भी 10-10 केस अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। डेंगू केसों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है।


More Stories
जब कुछ तीखा और चटपटा खाने का हो मन, तो ट्राइ करें यह स्पेशल सेव टमाटर की सब्जी,,,,,,,
मानवाधिकारों का विश्व में लहराया परचम, भारतीय मूल की नवी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार,,,,,,,
उत्तराखंड के उच्च गुणवत्ता वाले सेबों का प्रदर्शन, देहरादून में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आनंद वर्धन के हाथों हुआ भव्य आगाज,,,,,,