धामी सरकार जीरो टोलरेंस पर सख्त, प्रदेश में वरिष्ठ PCS अधिकारी निधि यादव की आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को दिए जांच के आदेश,,,,
ABPINDIANEWS, देहरादून- पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच की अनुमति दी है। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।
पिछले दिनों विजिलेंस ने निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति के तथ्य विजिलेंस के हाथ लगे थे। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। हाल ही में पीसीएस अफसरों की डीपीसी हुई थी।
वरिष्ठता के चलते निधि यादव को भी प्रमोशन मिलना था, लेकिन आय से अधिक संपत्ति के आरोप के चलते अंतिम समय में डीपीसी में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।
विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि जांच का आदेश विजिलेंस के देहरादून सेक्टर में भेज दिया गया है।


More Stories
जब कुछ तीखा और चटपटा खाने का हो मन, तो ट्राइ करें यह स्पेशल सेव टमाटर की सब्जी,,,,,,,
मानवाधिकारों का विश्व में लहराया परचम, भारतीय मूल की नवी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार,,,,,,,
उत्तराखंड के उच्च गुणवत्ता वाले सेबों का प्रदर्शन, देहरादून में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आनंद वर्धन के हाथों हुआ भव्य आगाज,,,,,,