मसूरी – देहरादून कोलूखेत पानी वाले बैंड के पास एक चलती कार में लगी आग, यात्री सकुशल गाड़ी जलकर हुई खाक,,,,,

ABPINDIANEWS, देहरादून / मसूरी – पहाड़ों की रानी मसूरी में देर शाम को मसूरी देहरादून कोलूखेत पानी वाले बैंड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई जिसमें सवार तीन महिला दो पुरुष और 4 बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक कार जलकर खाक हो गई थी बताया जा रहा है कि मसूरी से वापस सहारनपुर जाते समय जेन एस्टिलो कार मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत पानी वाले बैंड के पास अचानक से कार में आग लग गई परंतु गनीमत रही कि तब तक कार में सवार सभी लोग कार से सकुशल बाहर निकल गए थे और देखते ही देखते कार ने आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई वहीं कार में लगी आग के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई मसूरी फायर सर्विस के द्वारा आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक आग जलकर खाक हो गई थी कार के स्वामी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी फतेहपुर ने बताया कि वह मसूरी घूमने के बाद वापस सहारनपुर की ओर जा रहे अपने परिवार के साथ सहारनपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक कार के बोनट से आग निकलने लगी जिसके बाद उन्होंने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला पर कार में लगी आग काफी तेज हो गई इसके बाद कार एकाएक जलकर खाक हो गई उन्होंने बताया कि सभी लोग कार में सवार सभी लोग सब स कुशल है ।मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है वह कार आग की चपेट में आने से पूरी तरीके से खाक हो गई है वहीं घटना की जांच की जा रही है।

More Stories
जब कुछ तीखा और चटपटा खाने का हो मन, तो ट्राइ करें यह स्पेशल सेव टमाटर की सब्जी,,,,,,,
मानवाधिकारों का विश्व में लहराया परचम, भारतीय मूल की नवी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार,,,,,,,
उत्तराखंड के उच्च गुणवत्ता वाले सेबों का प्रदर्शन, देहरादून में दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आनंद वर्धन के हाथों हुआ भव्य आगाज,,,,,,