उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में हुए इन अहम मुद्दों पर फैसले, 90 हजार करोड़ का बजट होगा पेश,,,,

देहरादून: कैबिनेट की बैठक में अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। धामी सरकार इस बार करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश करेगी।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
- एलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
- कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श।
- मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा।
- सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी।
- बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर लगाया प्रतिबंध।
- बदरीनाथ और केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी।
- ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत।
- राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,