उत्तराखंड उत्तरकाशी के नौगांव में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर किया आग पर काबू ,,,,

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले के नौगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नौगांव स्टेट बैंक के पास आग लगने की सूचना है। फायर यूनिट नौगांव घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
तहसील बड़कोट अन्तर्गत नौगांव के SBI बैंक के पास किसी के मकान के छत के ऊपर टिन का बना छपर में आग लगी थी। पुलिस, फायर सर्विस व ग्रामीणों द्वारा आग को बुझा दी गई। छपर में रखा सामान कपड़े राशन आदि जलकर नष्ट हुआ हैं। आग शॉट सर्किट के कारण लगी हैं। अन्य कोई जन हानि नही हुई।
बताया जा रहा है की आग किसी लकड़ी के बने खोखे पर लगी है, जो बैंक के पास ही है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आग से बैंक को भी खतरा हो सकता था।

More Stories
उत्तराखंड मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते रुद्रप्रयाग के श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 08/08/2026
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,