उत्तराखंड में आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का हुआ देहरादून आगमन, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,,,,

देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया।
इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता भुवन कापड़ी सहित कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।
वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा, तभी भाजपा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,