September 7, 2026

हरिद्वार श्यामपुर विधायक अनुपमा रावत की प्रेस वार्ता में जलभराव को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन,,,,

हरिद्वार श्यामपुर विधायक अनुपमा रावत की प्रेस वार्ता में जलभराव को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन,,,,

​हरिद्वार। श्यामपुर में उस समय अफरातफरी मच गई जब कांग्रेस कार्यालय में चल रही विधायक अनुपमा रावत की प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं अचानक वहां पहुंच गए। क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से लगातार हो रहे गंभीर जलभराव से परेशान होकर गढ़ी और आसपास के इलाकों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।

​गली नंबर 5 और 6 की आक्रोशित महिलाओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप था कि बारिश के दौरान हाईवे का सारा पानी उनके गांवों और गलियों में भर जाता है, जिससे घरों में रखा सारा सामान खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि वे इस विकट समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक ने एक बार भी उनकी सुध लेने की जहमत नहीं उठाई।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक अनुपमा रावत ने तुरंत विरोध कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जलभराव की इस गंभीर समस्या का जल्द-से-जल्द समाधान निकाला जाएगा।

​वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अनुपमा रावत ने इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उनका कहना था कि लोकतंत्र में हर किसी को अपना विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन उसका एक निश्चित तरीका होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस वार्ता के दौरान इस तरह हंगामा करना और सत्ताधारी पार्टी के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री के समर्थन में नारेबाजी करना यह साफ दर्शाता है कि यह पूरा विरोध-प्रदर्शन एक सोची-समझी साजिश के तहत आयोजित किया गया था।

You may have missed

Share