September 27, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार महिला को स्कूटी से गिराकर चेन लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व लूटी गई सोने की चेन बरामद,,,

उत्तराखंड हरिद्वार महिला को स्कूटी से गिराकर चेन लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व लूटी गई सोने की चेन बरामद,,,

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ जा रही महिला की स्कूटी में लात मारकर नीचे गिराने और सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने धर दबोचा है।

“कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश में बाइक से गिरा आरोपी, पहले भी जा चुका है जेल”

आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पहले भी लूट और स्नैचिंग के मामलों में जेल जा चुका है।

🔴 मासूम बच्ची के साथ जा रही महिला को बनाया था निशाना

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना बीते 20 सितंबर की है। गणपतिधाम फेज-3, जमालपुर निवासी रितु अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी से लौट रही थीं। आईटीआई जगजीतपुर के पास बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब महिला ने स्कूटी नहीं रोकी, तो आरोपी ने चलती स्कूटी पर जोरदार लात मार दी। इससे अनियंत्रित होकर महिला व उनकी मासूम बच्ची सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे बच्ची के सिर पर चोट भी आई। इसी दौरान आरोपी महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गया था।

🔴 चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर दबोचा

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल बाइक सवार बदमाश जमालपुर-जियापोता मार्ग से आने वाला है। पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की। पुलिस को सामने देख बाइक सवार ने मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाहट में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार, निवासी रघुनाथपुर (मंडावर, बिजनौर) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

🔴 पहले भी जेल काट चुका है आरोपी, अकेले जाने वाली महिलाएं थीं आसान शिकार

  • अभ्यस्त अपराधी: एसएसपी ने बताया कि कुलदीप शातिर किस्म का लुटेरा है। वर्ष 2022 में भी कनखल पुलिस ने उसे सोने की पांच चेनों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
  • दर्ज हैं कई मुकदमे: आरोपी के खिलाफ कनखल, रानीपुर, ज्वालापुर सहित अन्य थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट आदि गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
  • वारदात का तरीका: पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मुख्य रूप से सुनसान रास्तों पर अकेली चलने वाली महिलाओं की रेकी कर उन्हें अपना शिकार बनाता था। उसने कनखल और रानीपुर क्षेत्र में पूर्व में भी चेन स्नैचिंग की कई घटनाएं स्वीकार की हैं।

You may have missed

Share