उत्तराखंड अजबपुर खुर्द में हुआ बड़ा हादसा, पार्क में सैर करती शिक्षिका के ऊपर गिरी दीवार, इलाज के दौरान कोई शिक्षिका की मौत,,,,

देहरादून: राजधानी के अजबपुर खुर्द में पार्क में सैर कर रही शिक्षिका के ऊपर अचानक गिरी दीवार, जिससे उनकी मौत हो गई। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर खुर्द स्थित एक पार्क में मंगलवार शाम सैर कर रही एक शिक्षिका पर दीवार गिर गई।
उनकी मौके पर मौत हो गई। महिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं। पुलिस कंट्रोल रूम को शाम के समय सूचना मिली कि अजबपुर खुर्द के पार्क में एक महिला दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।
सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को कनिष्क अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पहचान विजयलक्ष्मी (50) पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी 14 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अजबपुर कला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,