October 11, 2026

उत्तराखंड गुरुकुल कांगड़ी विवि. हरिद्वार में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 5वें दिन भी अनशन जारी, छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप,,,,

उत्तराखंड गुरुकुल कांगड़ी विवि. हरिद्वार में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 5वें दिन भी अनशन जारी, छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप,,,,

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति के इस्तीफे समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेता आशु मलिक का आमरण अनशन शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया।

“कुलपति के इस्तीफे की मांग पर अड़े आशु मलिक, स्वास्थ्य विभाग की सलाह के बावजूद अनशन समाप्त करने से किया इनकार”

लगातार अनशन के चलते छात्र नेता के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और उनका मेडिकल चेकअप किया। जांच के बाद टीम ने विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दी है।

🔴 प्रशासनिक भवन के बाहर जारी है आंदोलन

छात्र नेता आशु मलिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। शनिवार को उनके आमरण अनशन का पांचवां दिन था। अनशन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उनकी शारीरिक स्थिति और आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की गहनता से जांच की। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के मद्देनजर तत्काल उपचार लेने तथा अनशन समाप्त करने की सलाह दी।

🔴 मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष: छात्र नेता

चिकित्सकों और प्रशासनिक समझाइश के बावजूद छात्र नेता आशु मलिक ने अनशन खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी सभी 21 सूत्रीय मांगों को स्वीकार नहीं करता, तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने दोहराया कि यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि छात्रों और विश्वविद्यालय के व्यापक हित व सुधार के लिए लड़ी जा रही है।

You may have missed

Share