उत्तराखंड जौलजीबी मेले में हंगामा और अभद्रता के मामले में विधायक हरीश धामी समेत छह पर हुई प्राथमिकी दर्ज,,,

देहरादून। जौलजीबी मेले के दौरान मंच पर हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जौलजीबी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मेले का शुभारंभ कर लौटने के बाद क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी अपने समर्थकों के साथ मंच पर चढ़ गए और जमकर बवाल काटा। इस दौरान माइक, कुर्सी, माइक स्टैंड सहित अन्य सामान तोड़ दिया गया तथा पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई।

थानाध्यक्ष की तहरीर पर विधायक हरीश धामी के अलावा डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, राम सिंह रोकया, सौरभ मतोलिया और नृप सिंह सहित अन्य के खिलाफ दंगा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व लोकसेवक से अभद्रता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सियासी जमीन खिसकने से उसके नेता हताशा में मानसिक संतुलन खो रहे हैं। वहीं विधायक हरीश धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए यदि उन पर प्राथमिकी दर्ज होती है तो उन्हें यह कबूल है।

More Stories
उत्तराखंड के 11 नगर निगम बदहाल, 86 प्रतिशत राजस्व सरकारी अनुदान पर निर्भर, 60 प्रतिशत पद खाली,,,
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गोरीछाल और गलाती क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड और फसलों को नुकसान की आशंका,,,
उत्तराखंड के टिहरी के कांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है जांच,,,