उत्तराखंड नैनीताल मनोरा रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग, लगातार चल रहा रेस्क्यू अभियान, अलर्ट मोड़ पर विभाग,,,,,
नैनीताल: उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगने से जंगल जल रहे हैं। हल्द्वानी रोड में बल्दीयाखान से लगभग 4 किलोमीटर नीचे हनुमान मंदिर के समीप वनाग्नि नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ती चली आ रही है।
इस वर्ष वनाग्नि सीजन में आग कम लगने से वन विभाग के साथ दमकल विभाग ने राहत की सांस ली थी। एक्का दुक्का वनाग्नि के बाद आज दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप अचानक आग देखने को मिली। मनोरा रेंज के जंगल के एक बड़े हिस्से में आग लगने से महत्वपूर्ण जंगल का एक बड़े हस्से का नुकसान होने का भय हो रहा है।
हल्द्वानी से नैनीताल आते वक्त किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। वन विभाग को सूचना देने पर मनोरा रेंज के रेंज।
ऑफिसर(आर.ओ.)नितिन पंत ने बताया कि वनाग्नि कल रात से लगी है। कुछ समय ठंडी होने के बाद आग किसी उपद्रवी की करतूत की वजह या तेज हवा के कारण अभी एक बार फिर से धधक गई है।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम फोरेटर रंजीत थापा की देखरेख में शनिवार रात से ही आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया कि ये आग मनोरा रेंज के नलेना बीट में लगी हुई है जिसपर काबू पाने की कोशिश जारी है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,