उत्तराखंड नैनीताल में आदमखोर बाघ का खौफ खत्म, महिला को शिकार बनाने वाले बाघ को वन विभाग ने पकड़ा,,,,

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बाघ के आतंक से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सूर्या गांव में एक महिला को शिकार बनाने वाले कथित आदमखोर बाघ को वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ लिया है। बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू कर हल्द्वानी के पास रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है।
जंगल में घसीटकर किया था हमला
यह दर्दनाक घटना 3 अप्रैल की है, जब गांव की एक महिला लकड़ी और घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने अचानक हमला कर महिला को जंगल के अंदर घसीट लिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
महिला की मौत के बाद रानीबाग क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने बाघ को पकड़ने या मारने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया और वन विभाग पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया।
वन विभाग का सर्च ऑपरेशन सफल
घटना के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। जंतवाल गांव के पास बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। आखिरकार बाघ पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद टीम ने उसे ट्रेंक्यूलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बाघ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल क्षेत्रों में जाने के दौरान सतर्क रहने और समूह में जाने की अपील की है।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,