August 27, 2026

उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानों में तपिश का कहर, उत्तराखंड में आज सबसे गर्म रहा ये शहर,,,

उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मैदानों में तपिश का कहर, उत्तराखंड में आज सबसे गर्म रहा ये शहर,,,

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक तरफ पहाड़ी जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन सा शहर रहा सबसे अधिक गर्म।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, वहीं 4500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली।

मैदानों में गर्मी का कहर
जहां पहाड़ों में मौसम सुहाना होने की उम्मीद है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है। रुड़की में 45 डिग्री, काशीपुर और जसपुर सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज और नानकमत्ता में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

कोई अलर्ट नहीं
वहीं ऊधम सिंह नगर में तापमान 36 डिग्री रहा, लेकिन 50 प्रतिशत तक पहुंची नमी ने उमस बढ़ाकर लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी। हालांकि हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है, जबकि तेज हवाओं से कच्चे मकानों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि खेतों में कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, बिजली के उपकरणों और धातु की वस्तुओं से दूरी बनाएं, बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों. पालतू जानवरों को खुले में न बांधें।

15 मई को भी ऐसा ही रहेगा मौसम
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 15 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम बदला हुआ रह सकता है. यहां हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते समय मौसम अपडेट जरूर चेक करें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

You may have missed

Share