November 11, 2026

उत्तराखंड पूरे विधि विधान से बंद हुए मां गंगोत्री धाम के कपाट, आज बंद होंगे मां यमुनोत्री के कपाट,,,

उत्तराखंड पूरे विधि विधान से बंद हुए मां गंगोत्री धाम के कपाट, आज बंद होंगे मां यमुनोत्री के कपाट,,,

​उत्तरकाशी/बड़कोट: गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ छह माह शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के जयकारों के बीच सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के साथ मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।

​वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बुधवार सुबह 10:28 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

Share