उत्तराखंड माणा हिमस्खलन में दबे 47 मजदूर निकाले 8 लापता, मोदी ने धामी से फोन पर ली वर्तमान स्थिति की जानकारी,,,,
देहरादून: माणा हिमस्खलन मामला, आज 14 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू, 47 मजदूरों का हुआ अब तक सफल रेस्क्यू,8 मजदूरों की तलाश तेज, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ले रहे हैं पल-पल की अपडेट।
सीएम धामी के अनुसार आज प्रातः काल दूरभाष के माध्यम से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण हेतु चमोली के लिए निकल रहा हूँ।
मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रभु बदरी विशाल की कृपा एवं बचावकर्मियों के अथक परिश्रम से जल्द से जल्द बर्फ में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
सीएम धामी से पीएम मोदी ने फोन पर बात करके ली जानकारी ,,,,,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।
साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।
More Stories
उत्तराखंड में लंबे समय से गैरहाजिर 234 बाॅन्डधारी डॉक्टर किए जाएंगे बर्खास्त होगी फीस की वसूली- डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड आज मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम और साहस को किया नमन,,,,