उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने सीमांत गांव माणा से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ कर किया सेना के जवानों संग संवाद,,,

गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत और देश के प्रथम गांव माणा से रविवार को ‘सजग इंडिया’ की ओर से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत इस मुहिम को ‘गंगा से गंगासागर’ और ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ तक पहुंचाने का बड़ा संकल्प लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं और सेना के जवानों से किया संवाद
बद्रीनाथ धाम में आयोजित ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’ के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी इस अभियान में विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं, स्थानीय नागरिकों और सेना के जवानों से संवाद कर नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर गंभीर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि समाज को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए।
विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी

इस अभियान में सजग इंडिया के साथ-साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी (NCC) कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि बद्रीविशाल की पावन भूमि से शुरू हुई इस नशामुक्ति की मुहिम को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर किया विकास कार्यों का निरीक्षण,,,,
उत्तराखंड नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर मुख्यमंत्री धामी ने की कड़ी कार्रवाई, 8 प्रवेश निरस्त सभी आरक्षित श्रेणियों के प्रमाणपत्र की होगी जांच,,,
उत्तराखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रहा हरिद्वार का दबदबा, 15 गोल्ड मेडल जीतकर किया हरिद्वार का नाम रोशन,,,,