September 1, 2026

उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, आज देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों में स्कूल बंद और प्रदेश की 78 सड़को पर आवाजाही बंद,,,

उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, आज देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों में स्कूल बंद और प्रदेश की 78 सड़को पर आवाजाही बंद,,,

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी में सर्वाधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा चोरगलिया में 134 मिमी, मालदेवता में 133 मिमी और कालसी में 119 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

​मौसम विभाग ने 1 सितंबर 2026 को देहरादून और टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में 78 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक 19 सड़कें पिथौरागढ़ जिले में प्रभावित हैं। वहीं, देहरादून के धौलास क्षेत्र में नुन नदी के तेज बहाव और कटान से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रिहायशी इलाके पर खतरा मंडरा रहा है।

​खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा के एहतियात के तौर पर 1 सितंबर 2026 को देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत (मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर) जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

You may have missed

Share