उत्तराखंड में यहाँ काली फ़िल्म, विधायक का बोर्ड तथा हूटर लगे संदिग्ध वाहनो के विरुद्ध पुलिस ने की सख्त कार्यवाही,,,,,,,

देहरादून: विगत दिनों दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान आज दिनाँक 18/11/2025 को बसंत विहार पुलिस द्वारा एक संदिग्ध सफारी वाहन को रुकवाया गया, जिसमे आगे विधायक का बोर्ड लगा था तथा वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म एवं वाहन में हूटर भी लगाया गया था।
वाहन की विधिवत चेकिंग में उसमें कोई भी विधायक मौजूद नहीं मिले, चालक द्वारा स्वयं को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र होना बताया गया।
नियमो का उल्लंघन तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन पर लगे विधायक के बोर्ड को हटाते हुए वाहन के शीशों में लगी काली फिल्म एवं हूटर को हटवाया गया तथा चालक/वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।
एसएसपी दून का स्पष्ट संदेश
वाहनो में किसी भी प्रकार के भ्रामक बोर्ड, अवैधानिक उपकरण या वीआईपी चिन्हों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रत्येक दशा में कार्यवाही तय है।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,