उत्तराखंड में यहाँ लगातार मलबा गिरने से यात्रा हुई प्रभावित, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्रियों की आवाजाही वाला मार्ग बाधित,,,,

रुद्रप्रयाग: पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबा-पत्थर के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। सोनप्रयाग शटल पुल के पास और मुनकटिया के पास स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में लगातार मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग यात्रियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया।
सुरक्षा कारणों से केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुंड में रोक दिया गया और मलबा साफ होने पर यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। मार्ग को खोलने व बंद करने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जा रहा है। संबंधित कार्यदायी संस्था, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस द्वारा अतिरिक्त सतर्कता के साथ यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से बंद था, जिसे नौ बजे खोल दिया गया है। अभी यात्रियों को पैदल भेजा जा रहा है।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,