उत्तराखंड “मॉल ऑफ देहरादून” की छत पर कार-बाइक स्टंट करवाना पड़ा महंगा, पुलिस ने आयोजकों और मॉल प्रबंधन पर की कड़ी कार्रवाई…….

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कार और रेसर बाइकों से खतरनाक स्टंट किए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजकों और मॉल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की है।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जोगीवाला टीम और चीता पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि दो बाइक सवार तेज एक्सीलेटर मारकर धुआँ निकाल रहे थे और शोरगुल कर रहे थे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों मौके से फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह ने मॉल की छत पर गाड़ियों को खड़ा किया और इसी दौरान कुछ युवकों ने बर्न आउट (Burnout) स्टंट कर दिया, जिससे ध्वनि प्रदूषण और जन असुविधा हुई। दरअसल, समूह का आमा कैफ़े में लंच का कार्यक्रम था और पार्किंग की अनुमति केवल छत पर गाड़ियां खड़ी करने के लिए ली गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजकों के 10 चालान धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत, मॉल प्रबंधन के 05 चालान धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत किए।
साथ ही, स्टंट करने वाले वाहन मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ कर दिए गए।
मॉल प्रबंधन को भविष्य में बिना अनुमति ऐसे आयोजन न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,