उत्तराखंड सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से लागू,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, सहायक निदेशक बद्री चन्द को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। वहीं धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है, जबकि अनुज कुमार को चमोली से चम्पावत भेजा गया है। इसके अलावा प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड रुद्रपुर के नामी चिकित्सक और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सुबह 6 बजे पहुंची टीम देर शाम तक खंगाले गए दस्तावेज,,,
हरिद्वार रवासन नदी पर ₹9.12 करोड़ की लागत से बनेगा 250 मीटर लंबा पैदल स्टील ट्रस पुल, शासनादेश जारी, आंदोलन का असर जल्द होगा शिलान्यास- अनुपमा रावत
उत्तराखंड डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने प्रदेश के नए राज्यपाल,आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं डॉ. बिसेन,,,