उत्तराखंड बाबा केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, शाम 6 बजे खुल गया IRCTC पोर्टल,,,,

देहरादून। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू होने जा रही है। आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा बुकिंग पोर्टल आज शाम छह बजे खोला जाएगा, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा की अग्रिम बुकिंग कर सकेंगे।
पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग उपलब्ध रहेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
हेली शटल सेवा गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ पहुंचने में सुविधा मिलेगी। IRCTC ने बुकिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और निर्धारित समय पर पोर्टल आमजन के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग केवल IRCTC के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही करें। सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत वेबसाइटों पर टिकट बुकिंग के नाम पर दिए जा रहे किसी भी प्रलोभन से सावधान रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,