August 23, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से असीमित/अशलील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज और पुलिस जांच शुरू,,,

उत्तराखंड हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची से असीमित/अशलील हरकत का मामला, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज और पुलिस जांच शुरू,,,

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ अछल हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है और कंपनी में नौकरी करती है। बीती 20 अगस्त को सुबह करीब सात बजे उसकी छह वर्षीय बेटी अपने आठ वर्षीय भाई के साथ एक दुकान पर सामान लेने गई थी। शाम को काम से घर लौटने पर बेटी ने डरते हुए उसे पूरी घटना की जानकारी दी।

​इसके बाद महिला ने अपने बेटे से भी जानकारी ली, तो उसने भी घटना की पुष्टि की। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले अनुराग केशरवानी ने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। इसके बाद महिला दुकान पर पहुंची और उसके पिता से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान युवक ने माफी मांगनी शुरू कर दी। शुक्रवार को महिला ने पुलिस को तहरीर दी।

​सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

You may have missed

Share